Search

 
 
 

सीट को फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो

 
  •  केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुमला-लोहरदगा के पार्टी नेताओं के साथ की बैठक
Ranchi : झामुमो ने पिछले कई चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में रही लोहरदगा संसदीय सीट से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रांची में पार्टी कार्यालय में गुमला-लोहरदगा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न वर्ग- संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. बैठक में विनोद पांडेय ने सभी सदस्यों के साथ गुमला एवं लोहरदगा जिला में संगठन की मजबूती का निर्देश दिया. उन्होंने जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया. जिला समिति द्वारा आम जनों के हित में किये गए कार्यों की समीक्षा की. साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार द्वारा जनहित में लायी गयी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनों तक उन योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में शामिल सदस्यों के सुझाव एवं मंतव्य के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. बताते चलें कि झामुमो इस बार अपनी चार पुरानी सीट के अतिरिक्त लोहरदगा, खूंटी और कोडरमा पर भी दावा करने का मन बनाया है. इसको देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

शनिवार को होगी चतरा और कोडरमा जिले की बैठक

16 सितंबर को पार्टी कार्यालय में चतरा तथा कोडरमा जिला समिति की विस्तारित बैठक होगी. जिसमें चतरा तथा कोडरमा जिला अंतर्गत केंद्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव शामिल होंगे. यह बैठक सुबह 11 बजे से रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में होगी. इसे भी पढ़ें – FAI">https://lagatar.in/archit-anand-becomes-fais-public-information-officer/">FAI

के जन सूचना पदाधिकारी बने अर्चित आनंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही