Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो बहानों की श्रृंखला बना रहाः प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर झारखंड मुक्ति मोर्चा इतनी बदहवास हो गई कि वह अब बहानों की श्रृंखला बना रही है. प्रतुल ने कहा कि आदतन हर बात के लिए जांच एजेंसियों को विपक्ष आरोप लगाता है, पर वो यह भूल जाती है कि ईडी ने एनडीए के शासनकाल में अब तक 1,30,000 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति और राशि को जब्त किया है. प्रतुल ने कहा राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी पर आरोप लगाना घटिया राजनीतिक मानसिकता का परिचायक है. अभी चुनाव प्रचार पूरे तरीके से प्रारंभ भी नहीं हुआ और झामुमो के आरोपों की झड़ी शुरू हो गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा यह सब दबाव की राजनीति के तहत कर रही है. लेकिन चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करने के लिए जाना जाता है. प्रतुल ने कहा विडंबना देखिए कि इन्हीं की सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे ईमानदार पदाधिकारी पर आरोप लगाकर अपनी विकृत सोच को दिखा रहे हैं. प्रतुल ने कहा 5 वर्षों तक इन्हीं अधिकारियों ने इसी सरकार में काम किया तब तक सब ठीक था. लेकिन हार के बहाने भी तो खोजने हैं. तो इन्हीं अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है. कहा कि अब जासूसी उपन्यास की तर्ज पर झामुमो हेमंत सोरेन के प्रस्तावक की किडनैपिंग की कहानी बता रही है. उसमे भी आकरण झूठ बोलकर मुख्य निर्वाची पदाधिकारी का नाम घसीट रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि बिना तथ्य के ऐसे आरोप लगाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-active-in-jharkhand-threatened-mp-pappu-yadav-on-social-media/">झारखंड

में सक्रिय अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव को दी धमकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही