Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीदों का सम्मान करना जानती है झामुमो : राजेंद्र सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Medininagar:  संविधान बचाओ मोर्चा द्वारा शहीद नीलांबर पीताम्बर और राजा मेदिनीराय की प्रतिमा लगाने की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई. स्थानीय शिवाजी मैदान में पारंपरिक आदिवासी तौर तरीके से पूजा भी किया गया. झामुमो पलामू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने शिलापट का अनावरण कर और ईंट दान कर शिलान्यास किया. ज्ञात हो संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रणितिनिधियों ने साठ दिनों तक अनशन किया था जिसके बाद झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा भागीरथी प्रयास शिवाजी मैदान में शहीद नीलांबर पीताम्बर और राजा मेदनीराय जी की प्रतिमा स्थापित हो रहा है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-raided-on-secret-information-youth-arrested-with-illegal-weapon/">रांची

: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध हथियार के साथ युवक  गिरफ्तार

झारखंड के लिए संघर्ष कर रहे हैं हेमंत सोरेन : राजेंद्र सिन्हा

उन्होंने कहा कि झामुमो आंदोलन और शहीदों की पार्टी है, झामुमो अपने पूर्वजों और शहीदों का सम्मान करना जानती है. हमारा शुरू से प्रयास रहा है की सबों को उचित सम्मान मिले, इसके हम पहले भी कई लड़ाई लड़े हैं और जीते भी हैं. हमारे नेता हेमंत सोरेन आज भी झारखंड के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मौके पर उपस्थित संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के अजय सिंह चेरो, सुनील सिंह और उनके साथियों ने झामुमो के अध्यक्ष को उनके संघर्ष में साथ देने के लिए और प्रतिमा स्थापित के प्रयास को सफल बनाने के लिए, धन्यावद भी दिया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी ,सचिव सन्नू सिद्धिकी, हाजी ललन, ललन चौधरी, दीपू चौरसिया, सन्नी शुक्ला ,मुकेश चौधरी, देवानंद भारद्वाज , सैयद फैजल के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-उम्मीदवारों">https://lagatar.in/a-person-with-a-clean-image-should-be-given-priority-in-the-selection-of-candidates-dharmendra-tiwari/">उम्मीदवारों

के चयन में स्वच्छ छवि के व्यक्ति को प्रमुखता : धर्मेंद्र तिवारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही