Search

 
 
 

JMM ने की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर पार्टी मुख्यालय से किया रवाना

 

Ranchi: कोरोना महामारी में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक अच्छी शुरुआत की है. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को एक ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. पार्टी की ओर से यह एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मुहैया कराया जाएगा.

लोगों की जान बचाना झामुमो का कर्तव्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पार्टी के प्रवक्ता बिनोद पांडेय ने कहा कि इस महामारी के दौरान झामुमो परिवार के द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है. कोरोना संक्रमित मरीज की मदद के लिए यह एम्बुलेंस हर समय उपलब्ध रहेगा. इस विषम परिस्थिति में लोगों की जान बचाना ही झामुमो परिवार का लक्ष्य है. एंबुलेंस ऑक्सीजन युक्त है. संक्रमित व्यक्ति को यह एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और एंबुलेंस की शुरुआत की जाएगी, ताकि रांची के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी को भी इसका लाभ मिल सके.

एम्बुलेंस के लिए इस नंबर पर करें कॉल- 8789493599

वहीं एम्बुलेंस संचालन के प्रभारी और पार्टी के नेता सुजीत उपाध्याय ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान हमारा यही प्रयास होगा कि हम अधिक से अधिक लोगों के बीच एंबुलेंस की सुविधा मुहैयी जाये. जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एंबुलेंस सेवा दी जाएगी. जिसके लिए नंबर जारी कर दिया गया है. लोगों के द्वारा फोन करने के बाद एंबुलेंस कोरोना संक्रमित मरीज के घर जाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने का काम करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही