Search

 
 
 

झामुमो नेत्री फुल कुमारी समद उपेक्षा से नाराज, बोली- टिकट नहीं मिली तो झापा का करूंगी समर्थन

 
Simdega/Kolebira : अगर पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी का साथ दूंगी. उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री सह कोलेबिरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य फुल कुमारी समद ने कही. फुल कुमारी ने रविवार को झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का से कोलेबिरा में मुलाकात की. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के द्वारा हमेशा उन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है. जिससे वह आहत में हैं. बार-बार टिकट देने की बात कही जाती है, किंतु टिकट नहीं दी जाती है. इस बार भी उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया गया है, अगर इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिला तो विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेंगी. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दुतामी हेंम्ब्रोम, झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, बदरुद्दीन अहमद, शुगर जरिया, अभिषेक कुमार, बाबूलाल प्रसाद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/after-becoming-the-president-of-babulal-the-hopes-of-neglected-jvm-leaders-increased-for-three-years/">बाबूलाल

के अध्यक्ष बनने के बाद तीन साल से उपेक्षित झाविमो नेताओं की उम्मीदें बढ़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही