Search

 
 
 

झामुमो ने गिरिडीह से मथुरा महतो की जीत सुनिश्चित करने की बनाई रणनीति

 

मधुबन में पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक में जुटे कार्यकर्ता

Pirtand (Giridih) :  झारखंड मुक्ति मोर्चा की गिरिडीह विधानसभा स्तरीय बैठक गुरुवार को मधुबन स्थित तेरह पंथी कोठी में हुई. प्रखंड अध्यक्ष युवराज माहतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में गिरिडीह से लोकसभा प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा माहतो, पीरटांड़ 20 सूत्री अध्यक्ष महेश मरांडी, हीरालाल माहतो उपस्थित थे. नेताओं ने चुनाव में मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. कार्यर्ताओं से कहा  कि अगर इस बार चुनाव में कोई कमी हुई, तो हमलोग लोकतंत्र को खो देंगे. इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के किए जन कल्याण कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं. आम लोगों को पार्टी से जोड़ें. मथुरा प्रसाद महतो ने सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि सभी साथी बूथ समिति को मज़बूत करने में जुट जाएं. बूथ स्तर पर बैठक कर लोगों को जोड़ें, उनके बीच जायें और बतायें कि इस बार मोदी सरकार आई तो आपका संविधान, आपका लोकतंत्र नहीं बच पाएगा. बैठक में अमित सिन्हा, ताज हसन, झरी माहतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही