Ranchi : हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुख्यमंत्री विहीन हो गया है. झामुमो विधायक दल के नये नेता चंपाई सोरेन को राजभवन से अबतक सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं मिला है. ऐसे में सत्ता पक्ष के विधायकों को एकजुट रखने और उन्हें टूटने से बचाने के लिए झामुमो रांची सर्किट हाउस से दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी में है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को हैदराबाद या बेंगलुरु शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन इसमें मौसम रोड़ा बन रहा है. दोपहर 2.55 में हैदराबाद के लिए रांची से फ्लाइट है, वहीं बेंगलुरु के लिए 3.45 में फ्लाइट है. यह दोनों कनेक्टिंग फ्लाइट हैं, जो दिल्ली होकर बेंगलुरु जायेगी. खराब मौसम की वजह से रांची से निकलने वाली कई फ्लाईट्स रद्द किये गये हैं, या फिर उन्हें रि-शेड्यूल किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
सत्ता पक्ष के विधायकों को हैदराबाद या बेंगलुरू शिफ्ट कर सकता है जेएमएम
Last Updated: Feb 01, 2024 12:00 AM (IST)