Search

 
 
 

रामगढ़: चितरपुर में झामुमो की बैठक, 13 पंचायतों में कमेटी का पुनर्गठन

 
Ramgarh: चितरपुर के नया मोड़ स्थित होटल तेजस में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो शामिल हुए. मौके पर बिनोद किस्कू ने कहा कि  राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है. योजनाओं का लाभ एक-एक लोगों तक पहुंच रहा है. इसलिए सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से झामुमो पार्टी से जुड़ रहे हैं. चित्रगुप्त महतो ने कहा कि रामगढ़ जिला में पार्टी को पहले से मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की आवश्यकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. तत्पश्चात प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष खुदीराम महतो व संचालन महेंद्र मिस्त्री ने की. मौके पर बिनोद महतो, सोनाराम मांझी, बरतू करमाली, साजिद अहमद, विनय मुन्ना, विजय राम, असद उद्दीन अंसारी, शिवलाल हांसदा, विमल करमाली, संदीप करमाली, कृति करमाली, किशोर पासवान, चेतन महतो, मनोज कुमार, सुशांत भारती, तनवीर आलम, साजिद अख्तर, मुमताज अंसारी, गौतम सोनी, गौतम महतो, दीपू सोनी, शिबू कुमार, सतीश मुंडा, अमित करमाली सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – यूरोपीय">https://lagatar.in/pm-modi-holds-delegation-level-talks-with-european-commission-president-ursula-von-der-leyen/">यूरोपीय

आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही