Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खनिज विधेयक पर JMM की बैठक 20 अगस्त को, आगे की रणनीति पर होगा फैसला

Ranchi : केंद्र सरकार के खनिज विधेयक को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 20 अगस्त को रांची में होगी. इस बैठक में केंद्र के विधेयक से बने राजनीतिक हालात और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.
Advertisement
Advertisement
झामुमो का सिंबल

Ranchi : केंद्र सरकार के खनिज विधेयक को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 20 अगस्त को रांची में होगी. इस बैठक में केंद्र के विधेयक से बने राजनीतिक हालात और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

 

 

पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने 14 अगस्त को बैठक को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया है. बैठक गुरुवार को सुबह 10:30 बजे हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी.

 

बैठक में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे. इसके अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव और संयोजक प्रमुख के साथ महानगर अध्यक्ष और सचिव को भी बुलाया गया है. सभी संबंधित पदाधिकारियों की बैठक में मौजूदगी जरूरी बताई गई है.

 

बैठक में केंद्र सरकार के उस विधेयक पर खास चर्चा होगी, जिसे पार्टी झारखंड के हितों के खिलाफ मान रही है. इस मुद्दे पर पार्टी की आगे की रणनीति तय की जा सकती है.

 

इसके अलावा झामुमो के संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी. बूथ से लेकर जिला स्तर तक चल रहे संगठन के पुनर्गठन की अब तक की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद संगठन को लेकर आगे के फैसले लिए जाएंगे.

 

बैठक में पार्टी की मौजूदा सांगठनिक स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा होगी. जरूरत के अनुसार आगे की रणनीति और कार्यक्रम तय किए जाएंगे. इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष की अनुमति से दूसरे जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही