Search

 
 
 

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए की चादरपोशी समेत गिरिडीह की दो खबरें

 
Giridih : शहर के मोहनपुर भंडारीडीह स्थित हजरत चुड़ीशाह रहमतुल्लाह अलैहे मजार शरीफ और कर्बला पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सकुशल रिहाई के लिए चादरपोशी की गई. शुक्रवार की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यह गुलपोशी व चादरपोशी की गयी. मौके पर सूबे में अमन-चैन, शांति और सुकून की भी कामना की गई. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद रशीद अंसारी ने कहा कि झारखंड के लोकप्रिय नेता जिन्होंने आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया. उनके काम को देखकर विरोधियों में काफी बेचैनी हो गई थी. इस कारण आनन-फानन में उन्हें फंसाकर जेल भेज दिया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला समिति की ओर से दुआ की गई कि श्री सोरेन को मुश्किल समय में बेमिसाल हिम्मत और लंबी उम्र दें, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय हित में काम कर लोगों को सेवा देते रहें. चादरपोशी कार्यक्रम में मो. सरफुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष मो. अनवर, उपाध्यक्ष नूर अहमद, सचिव मो. नसीम, मो. नौशाद, मो. एनुअल, मो. शमशेर, मो. अल्ताफ, मो. हासिम, मो. मुस्तकीम आदि समर्थक शामिल थे.

राजद ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/1-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरिडीह : राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण तरीके से मनाई. गंगापुर स्थित आवासीय कार्यालय में इस मौके पर जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर की अगुवाई में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. जिसमें उपस्थित राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में राजद प्रखंड उपाध्यक्ष मुंशी ठाकुर, आजाद विश्वकर्मा, मंटू ठाकुर, रौनक ठाकुर, नकुल ठाकुर, बादल राम, दिलीप ठाकुर, पवन राणा, इंद्रदेव राम, उपेंद्र यादव, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, रीतलाल ठाकुर, महेश शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही