Search

 
 
 

मंत्री नहीं बनने से दुखी झामुमो विधायक बैजनाथ राम ने अपने समर्थकों के साथ की बैठक

 
Ranchi: अंतिम क्षण में मंत्री बनने से चूके झामुमो विधायक बैजनाथ राम ने रविवार को अपने रांची स्थित आवास पर दलित समुदाय के लोगों के साथ बैठक की. समाज के लोगों ने अपने विधायक को आगे का निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की पहली घटना होगी जब राजभवन से आमंत्रण मिलने के बाद भी शपथ ग्रहण से अंतिम क्षण में रोक दिया गया. हमने मुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेताओं को अपनी बात रख दी है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि वह दिल्ली से लौटने के बाद इस मुद्दे का हल निकाल लेंगे. दो से तीन का समय मुख्यमंत्री ने मांगा है. हमें उम्मीद है कि जल्द उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें राजभवन से फोन आ चुका था, वे राजभवन पहुंच ही गए थे मगर पहुंचने के जस्ट पहले उन्हें मुख्यमंत्री आवास पहुंचने को कहा गया. बताया गया कि कांग्रेस से इस मुद्दे पर विवाद हो गया है. इसलिए अभी आपका शपथ ग्रहण नहीं कराया जा रहा है. मगर जल्द ही इसका फैसला कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को कांग्रेस के दबाव में नहीं आना चाहिए. क्योंकि कांग्रेस के हिस्से का चार मंत्री पद उन्हें मिल चुका है. मुख्यमंत्री को मजबूती के साथ अपने फैसले पर अडिग रहना चाहिए. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब आगे क्या होगा. देखना होगा. हां मगर इतना तय है कि जल्द ही इसका फैसला नहीं हुआ तो हमारे लिए पूरा आसमान खुला है. इसे भी पढ़ें- महाजनी">https://lagatar.in/those-who-opposed-the-mahajani-system-became-mahajans-themselves-sudesh/">महाजनी

प्रथा का विरोध करने वाले खुद महाजन बन बैठे- सुदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही