Search

शिकारीपाड़ा के झामुमो विधायक नलिन सोरेन हुए कोरोना पॉजिटिव

Dunka :  शिकारीपाड़ा के झामुमो विधायक नलिन">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A8_%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8">नलिन

सोरेन कोरोना पॉजिटिव हैं. नलिन सोरेन दुमका के काठीकुंड से रांची आ गये हैं और होम क्वारंटाइन हो गये हैं. नलिन सोरेन ने बताया कि एक दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी तबियत बिल्कुल ठीक है. उन्होंने ने अपील की है कि उनके संपर्क में जो लोग आये हैं, वो अपना कोरोना जांच कराव लें.

इसे भी पढ़े : चतरा">https://lagatar.in/in-chatras-tandwa-militants-blew-two-highways-carrying-coal/49711/">चतरा

के टंडवा में उग्रवादियों ने कोयला लदे दो हाईवा फूंक दिये

दुमका में कोरोना के अबतक 683 एक्टिव केस

13 अप्रैल को दुमका जिले में 68 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा के मुताबिक 13 अप्रैल तक दुमका में कोरोना के 683 एक्टिव केस है. जिनमें से 40 पीजेएमसीएच में और 33 कोविड केयर सेंटर हिजला में भर्ती हैं. जबकि अन्य सभी मरीज होम क्वारंटाइन हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//