Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महारैली से झामुमो विधायक लोबिन ने किया किनारा, उठाए सवाल

आखिर रैली में क्यों जाएं, ऐसी क्या कमजोरी गयी है झामुमो में

Ranchi/Pakur : एक ओर झामुमो उलगुलान न्याय महारैली में अपना ताकत दिखाएगा. वहीं पार्टी के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने इस महारैली को लेकर सवाल उठाया है. सवाल किया है कि आखिर इस रैली में क्यों जाएं. ऐसी क्या कमजोरी आ गयी है झामुमो में. वे शनिवार को पाकुड़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज पूरे गठबंधन के साथ उलगुलान किया जा रहा है. अगर ऐसा कुछ था भी तो इसके लिए झामुमो अकेला ही काफी था, फिर सवाल किया कि क्या झामुमो इसके लिए अकेला सक्षम नहीं था. आगे कहा कि झामुमो सहयोगी दलों और गठबंधन के साथ उलगुलान करे, वह स्वतंत्र है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का केस अभी कोर्ट में है. आगे जो होना है, होगा ही.

गुरुजी ने सच्चाई की लड़ाई लड़ी थी

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि गुरुजी (शिबू सोरेन) अकेले झारखंड राज्य के लिए आंदोलन कर रहे थे, तब तो कोई उनके साथ नहीं था. कोई गठबंधन नहीं था. लेकिन वह सच्चाई की लड़ाई थी. उनकी अगुवाई में कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी. कई लोगों पर केस भी चला. बहुत बच्चे अनाथ भी हुए. फिर राज्य अलग हुआ. तो फिर किस बात की कमजोरी है झामुमो में. ऐसी क्या जरूरत पड़ गयी उलगुलान करने की. हम महारैली में जानेवाले नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व

सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही