Search

 
 
 

JMM विधायक लोबिन का एलान, पार्टी ने नहीं उतारा तो निर्दलीय उतरेंगे राजमहल से

 
Ranchi : झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने एलान किया है कि वे हर हाल में राजमहल से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने उतारा तो भी नहीं उतारा तो भी. नहीं उतारा तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कहा कि राजमहल में मौजूदा सांसद विजय हांसदा के प्रति नाराजगी है. यदि उनको टिकट मिला तो पार्टी को नुकसान होगा.  

जनता चाहती है, मैं चुनाव लड़ूं

उन्होंने कहा कि वह बीते एक सप्ताह से राजमहल लोकसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं. वह राजमहल के विभिन्न इलाकों में लोगों से मिलकर उनकी राय ले रहे हैं. उनका कहना है कि इस बार राजमहल की जनता उन्हें उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है. इसलिए वे राजमहल सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

विजय हांसदा की छवि नेता नहीं, व्यवसायी के रूप में है

वर्तमान सांसद विजय हांसदा को लेकर लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि राजमहल लोकसभा में उनकी छवि एक नेता के रूप में नहीं बल्कि व्यवसायी के तौर पर है. कहा कि क्षेत्र के लोगों में उनकी पहुंच न के बराबर है. इस बार विजय हांसदा को टिकट दिया गया तो लोगों में नाराजगी देखने को मिलेगी.

टिकट नहीं मिला निर्दलीय उतरेंगे

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने की बात पार्टी आलाकमान से की है. इसपर जवाब में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें टिकट देने पर विचार करने की बात कही. पार्टी आलाकमान का कहना है कि वे अभी इस पर मंथन कर रहे हैं. लोबिन ने कहा कि अगर उन्हें पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह राजमहल लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही