Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी JMM विधायक सीता सोरेन, कहा- वर्तमान सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बाहर जेएमएम विधायक सीता सोरेन धरने पर बैठी. सीता सोरेन CCL के आम्र पाली परियोजना में वन भूमि पर RKTC-BLA जोइंटवेनचर द्वारा अवैध परिवहन कार्य बंद करने की मांग की है. सीता सोरेन का कहना है कि कंपनी ने वन भूमि का अवैध तरीके से भूमि का अधिग्रहण किया है. सीता सोरेन के मुताबिक अधिकारियों के मिलीभगत से भूमि का अधिग्रहण किया है. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-ramdevs-company-ruchi-soyas-fpo-opened-you-can-subscribe-till-march-28/">बाबा

रामदेव की कंपनी रुचि सोया का FPO खुला, 28 मार्च तक कर सकते हैं सब्सक्राइब

जनता की अपेक्षाओं पर वर्तमान सरकार खरी  नहीं उतर रही

सीता सोरेन ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर वर्तमान सरकार खरी नहीं उतर रही है. जल, जंगल, जमीन को लेकर गुरुजी शिबू सोरेन ने आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी आंदोलन को ताक पर रख कर धड़ल्ले से भूमि की लूट हो रही है. जेएमएम विधायक ने कहा कि वन भूमि की लूट का मामला उन्होंने कई बार तारांकित और ध्यानकर्षण प्रस्ताव के दौरान उठाया था. लेकिन सदन में हमेशा सरकार का गलत जबाव आया. बता दें कि बजट सत्र के शुरुआत में भी सीता सोरेन ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा के बाहर धरना दिया था. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-firing-at-lts-plant-in-keredari-poster-pasted-by-jspc/">हजारीबाग

: केरेडारी में L&T के प्लांट पर गोलीबारी, JSPC का चिपकाया पोस्टर [wpdiscuz-feedback id="ormps7izs" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही