Search

 
 
 

JMM विधायक सीता सोरेन ने CBI कोर्ट में पासपोर्ट जमा किया

 
Ranchi :  राज्यसभा चुनाव से जुड़े होर्स ट्रेडिंग मामले की आरोपी JMM विधायक सीता सोरेन ने शुक्रवार को रांची सीबीआई कोर्ट पहुंची. इस दौरान उन्होंने अदालत में अपना पासपोर्ट जमा किया. इस मामले में सीबीआई ने सीता सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. CBI ने चार्जशीट में बताया है कि सीता सोरेन ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए 50 लाख रुपये लिये थे. वहीं बैंक खातों के जरिये भी पैसे लिये गये थे. सीता सोरेन पर वर्ष 2012 में हुए राज्यसभा चुनाव में पैसे लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के आरोप में आपराधिक मामला चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही