Search

 
 
 

25 जून को जेएमएम विधायकों और सांसदों की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव पर हो सकती है चर्चा

 
Ranchi  :  राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए और यूपीए ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और यूपीए ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है. देश की सभी राजनीतिक पार्टियां किस प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी, इसे लेकर पार्टी नेता बैठक बुला रहे हैं. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने सभी सांसदों और विधायकों की बैठक आगामी 25 जून को बुलायी है. बैठक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवास पर होगी. इसे भी पढ़ें : एकनाथ">https://lagatar.in/eknath-shinde-factions-attempt-to-capture-the-shivsena-sent-a-letter-signed-by-34-mlas-to-the-governor-seven-mlas-reached-guwahati/">एकनाथ

शिंदे गुट की शिवसेना पर कब्जा करने की कवायद, 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र गवर्नर को भेजा, और सात विधायक गुवाहाटी पहुंचे
एनडीए ने पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित कर आदिवासी कार्ड खेला है. संथाल समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद जेएमएम शीर्ष नेताओं के बीच काफी उलझन की स्थिति हो गयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिबू सोरेन का परिवार स्वयं संथाल परिवार से आता है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, सीता सोरेन सभी संथाल परगना से ही जेएमएम के विधायक हैं. वहीं, पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी काफी अच्‍छे संबंध हैं. दूसरी तरफ जेएमएम के अंदरखाने में यह भी चर्चा है कि यशवंत सिन्हा भले ही यूपीए के प्रत्याशी बनाये गये हैं, लेकिन उनका लंबा जीवन भाजपा में गुजरा है. इससे पहले बुधवार को जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा गया था कि संथाल समाज से आने वाली दौपद्री मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाये जाने पर क्या वे समर्थन करेंगे, इसपर मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा निर्णय लिये जाने की बात कही थी. इसे भी पढ़ें :मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-56-percent-voting-till-3-pm/">मांडर

उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 56.03 फीसदी वोटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही