Search

 
 
 

धनबाद मेयर व चिरकुंडा नप अध्यक्ष के प्रत्याशियों को JMM-माले का समर्थन

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि पार्टी ने मजबूत और जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है. चंद्रशेखर अग्रवाल को माले का समर्थन मिलने से उनकी जीत सुनिश्चित तय है. वहीं, जेएमएम ने भी चिरकुंडा में माले समर्थित प्रत्याशी शुक्ला राय के पक्ष में काम करने का निर्णय लिया है.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. झामुमो व भाकपा माले ने धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में एक-दूसरे के समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस गठजोड़ के तहत धनबाद मेयर पद के जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को माले का समर्थन मिला है, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के माले समर्थित प्रत्याशी शुक्ला राय को जेएमएम ने समर्थन दिया है.


इस संबंध में धनबाद मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर औपचारिक घोषणा की गई. चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि वे पहले भी जनता के आशीर्वाद से मेयर रह चुके हैं और इस बार भी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन से उन्हें और मजबूती मिलेगी और जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा. जेएमएम के टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि पार्टी ने मजबूत और जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है.

 


 उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल को माले का समर्थन मिलने से उनकी जीत सुनिश्चित तय है. वहीं, जेएमएम ने भी चिरकुंडा में माले समर्थित प्रत्याशी शुक्ला राय के पक्ष में काम करने का निर्णय लिया है.


निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा समान है और जनता के हित में यह गठजोड़ किया गया है. उन्होंने दावा किया कि इस तालमेल से दोनों सीटों पर जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा में आंतरिक मतभेद है. विपक्ष कमजोर है और जनता विकास के मुद्दे पर गठबंधन प्रत्याशियों का समर्थन करेगी. प्रेसवार्ता में दोनों दलों के नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात दोहराई और जीत का भरोसा जताया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही