Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में झामुमो, 14-15 अप्रैल को होगा महाधिवेशन

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब क्षेत्रीय दल की छवि से बाहर निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की रणनीति बना रहा है. इसी को लेकर 14 और 15 अप्रैल को रांची के खेलगांव में पार्टी का महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा. झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने बताया कि इस महाधिवेशन में झारखंड के साथ-साथ बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार और छत्तीसगढ़ के 3,600 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें -पलामू:">https://lagatar.in/police-revealed-the-double-murder-the-kidnapped-people-surrendered-due-to-fear-of-murder/">पलामू:

पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा, हत्या के भय से अपहृतों ने किया सरेंडर

महाधिवेशन में बनेगी नई केंद्रीय समिति

विनोद पांडे ने बताया कि महाधिवेशन की शुरुआत अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) से की जाएगी. इस दौरान झामुमो की केंद्रीय समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया जाएगा. महाधिवेशन के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रतिनिधियों का पंजीयन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

सदस्यता अभियान का नया लक्ष्य 60 लाख

झामुमो ने इस बार सदस्यता अभियान का लक्ष्य 60 लाख रखा है, जो पिछले अभियान के 50 लाख से अधिक है. झामुमो महासचिव के अनुसार, पार्टी को लगातार बढ़ता जनसमर्थन मिल रहा है, जिसे देखते हुए इस बार सदस्यता अभियान को और विस्तृत किया गया है.

संगठनात्मक ढांचे को किया जा रहा मजबूत

झामुमो ने 16 जनवरी से पंचायत समिति से लेकर जिला समिति तक सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया था. इसके बाद से नए सिरे से सदस्यता अभियान और संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन का कार्य जारी है. 31 मार्च तक सभी जिला, ब्लॉक और मंडल कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. महाधिवेशन के बाद 15 अप्रैल से फिर से नया सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/issue-of-refund-of-investors-money-in-sahara-india-echoed-in-jharkhand-assembly/">झारखंड

विधानसभा में गूंजा सहारा इंडिया में निवेशकों के पैसे वापसी का मुद्दा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही