Search

आप की राह पर झामुमो : 21 को प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली

देश भर के इंडिया गठबंधन के नेता होंगे शामिल, कल्पना करेंगी अगवानी

Ranchi : आम आदमी पार्टी की राह पर अब झामुमो ने चलने का मन बनाया है. जिस प्रकार से दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी ने रैली आयोजित की थी. उसी तरह देर से ही सही मगर झामुमो ने भी महारैली की घोषणा की है. झामुमो ने आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली का आयोजन किया है. इस महारैली में इंडिया गठबंधन दल के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कांके रोड में हुई झामुमो सांसद और विधायकों की बैठक में लिया गया.

कल्पना करेंगी इंडिया गठबंधन के नेताओं की अगवानी, संयुक्त रूप से होगा लोस चुनाव का आगाज

झामुमो इस रैली के माध्यम से झारखंड में इंडिया गठबंधन, झारखंड में लोकसभा चुनाव के अपने संयुक्त अभियान का आधिकारिक आगाज करेगा. रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित न्याय उलगुलान रैली में कल्पना सोरेन पर भी निगाहें होंगी कि वे इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेताओं की अगवानी किस प्रकार करती हैं. कैसे वह, झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सहित अन्य मुद्दों पर सहयोगी दल के नेताओं को बोलने के लिए तैयार करती हैं. इससे पहले मुंबई और दिल्ली में कल्पना सोरेन सरकार और बीजेपी पर जमकर गरजीं. दिल्ली में जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर लोगों से बदलाव की गुहार लगाई तो वहीं दिल्ली में श्रीराम का नाम लेकर दया, करुणा, सहनशीलता और धैर्य जैसे शब्दों का उदाहरण देकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. अब झारखंड में अपने गढ़ में कल्पना क्या कहेंगी, सबकी निगाहें इस पर होगी.

लोबिन और चमरा नहीं पहुंंचे बैठक में

झामुमो विधायक और सांसदों की बैठक में दो विधायक लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा नहीं पहुंचे. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. चमरा लिंडा जहां लोहरदगा सीट कांग्रेस से नहीं लेने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं. जबकि इन्हें मनाने के लिए पार्टी ने एक वरिष्ठ मंत्री को लगाया था. यानि कि वे नहीं माने. न ही झुके. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे हर हाल में लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगे. लोबिन हेंब्रम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगर उन्हें राजमहल से प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">ED

के हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp