Search

 
 
 

झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात, पलामू आने का दिया न्योता

 
Medininagar : झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने कल्पना सोरेन को बताया कि पलामू के सभी नेता, कार्यकर्ता और पलामू की जनता आपके संघर्ष में आपके साथ खड़ी है. सिर्फ पलामू ही नहीं पूरा झारखंड चाहता है कि इस संकट की घड़ी में आप हम सबों का नेतृत्व करें. राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि कल्पना सोरेन से मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रही. हम सब चाहते हैं कि वो हमारा नेतृत्व करें, हम सबों ने उन्हें पलामू आने का न्योता भी दिया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार भी किया. कल्पना सोरेन बहुत ही पढ़ी लिखी महिला हैं, उनके नेतृत्व से पार्टी के हौसले बहुत बुलंद होंगे. आज समय की मांग भी है कि पढ़ा लिखा व्यक्ति राजनीति में ज्यादा से ज्यादा आए. एक नारी शक्ति समाज को बेहतर दिशा दे सकती है. जल्द ही पलामू में कल्पना सोरेन आ सकती हैं, इससे झामुमो कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है. ज्ञात हो कि कल्पना सोरेन गांडेय से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. वो गिरिडीह का दौरा लगातार कर रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन मंचों पर भी नजर आ रही हैं और उनके भाषणों की तारीफ सभी मुक्तकंठ से कर रहे हैं. मुलाकात करने वालों में सचिव सन्नू सिद्दिकी, अनिकेत सिन्हा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/rjds-holi-meeting-in-chatra-became-a-battlefield-mob-pelted-stones-at-police-many-soldiers-injured/">चतरा

में राजद का होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही