Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो माटी की पार्टी, हेमंत सरकार को परेशान कर रही विपक्षी पार्टी : रामदास सोरेन

Advertisement
Advertisement
  • घाटशिला : विभिन्न पार्टियों के युवा तथा महिलाओं ने झामुमो का थाना दमन
Ghatshila (Rajesh Chowbey) झारखंड मुक्ति मोर्चा दामपाड़ा जोनल कमेटी की ओर से रविवार को बाकीडीह गांव में बैठक की गई. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन तथा पार्टी के कई वरीय नेता शामिल थे. मौके पर प्रकाश टुडू के नेतृत्व में लगभग 70 युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. कलचिती पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा मुर्मू के नेतृत्व में 20 महिलाएं पार्टी में शामिल हुई. पार्टी में शामिल युवा तथा महिलाओं को विधायक रामदास सोरेन ने पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है. ग्रामीणों के हर सुख दुख में झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने जितना काम किया है, भाजपा के 20 वर्ष के शासन में नहीं हुआ था. हेमंत सोरेन के काम को देखकर विपक्षी पार्टी आरोप- प्रत्यारोप लगाकर परेशान कर रही है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बाघराई मार्डी, केंद्रीय सदस्य कन्हु सामंत, वकील हेंब्रम, अंपा हेंब्रम, सुखलाल हांसदा, करुणाकर महतो, भारत मुर्मू, प्रमुख सुशीला टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गौरीकुंज उन्नयन समिति  पूजा पंडालों को करेगी सम्मानित

Ghatshila :  गौरीकुंज उन्नयन समिति की ओर से इस वर्ष भी भालो पूजा अवार्ड से घाटशिला तथा मुसाबनी प्रखंड की पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया जाएगा. रविवार को तापस चटर्जी ने बताया कि 21 अक्टूबर को निर्णायक मंडली की एक टीम घाटशिला, गालूडीह, दामपाड़ा तथा मुसाबनी क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न पूजा पंडाल की साज सज्जा, अनुशासन, पंडाल, विद्युत सज्जा सहित अन्य बिंदुओं का अवलोकन करेगी. 29 अक्टूबर को गौरीकुंज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पूजा पंडालों को भालो पूजा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर शिल्पी तीर्थ डांस एकेडमी, मानसी चटर्जी म्यूजिक एंड डांस एकेडमी एवं आसनसोल की इंडियन कल्चर एसोसिएशन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. निर्णायक मंडली में सुमोना गुप्ता, शिखा रक्षित, राम गुप्ता, मानसी चटर्जी, शिल्पी सरकार, सोम्पा सरकार, साधु चरण पाल, एसके कारण, प्रो. इंदल पासवान एवं साथ में प्रदीप भद्रो तथा कांतो लाल दास शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pds-shopkeepers-association-went-to-goilkera-and-submitted-memorandum-to-cm-got-assurance/">आदित्यपुर

: गोइलकेरा जाकर सीएम को पीडीएस दुकानदार संघ ने सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही