Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

EC पहुंचा झामुमो, BJP प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने की मांग

कहा- यह यूपी नहीं, झारखंड है, सोच समझ कर बोलें -पुलिस-प्रशासन से वाजपेयी पर केस करने और गिरफ्तार करने की मांग -बाबूलाल मरांडी से वाजपेयी की भाषा पर मुंह खोलने की मांग Ranchi: झामुमो ने प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के इलेक्शन कमीशन में शिकायत की है. पार्टी ने झारखंड पुलिस-प्रशासन से वाजपेयी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की. साथ ही साथ वाजपेयी को झामुमो ने कड़ी चेतावनी दी, कहा कि यह उत्तर प्रदेश नहीं, झारखंड है. अपनी भाषा पर संयम बरतें और सोच समझ कर बोलें. क्योंकि झारखंड झुकेगा नहीं, डरेगा नहीं और वाजपेयी को छोड़ेगा नहीं. ये बातें और जानकारी पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही. इसे पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-manifesto-created-panic-in-bjp-pm-also-in-panic-rajesh-thakur/">कांग्रेस

के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली, पीएम भी बौखलाहट में- राजेश ठाकुर

मोदी, नड्डा और मरांडी को लिया निशाने पर

भट्टाचार्य ने वाजपेयी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को निशाने पर लिया. कहा कि मोदी जी भी यूपी से ही सांसद हैं, क्या वहां पर मां, बहन और बेटी से भाजपा के लोग ऐसे ही बात करते हैं. नड्डा जी भी बताएं कि ऐसे महिलाओं के खिलाफ ऐसे अभद्र भाषा बोलने वाले को झारखंड प्रभारी क्यों बना कर भेजे हैं. बाबूलाल मरांडी जी को अपने प्रभारी की इस भाषा पर अपनी बातें रखनी चाहिए. क्या उनके कार्यालय और आरएसएस मुख्यालय में उनके नेता और कार्यकर्ता इसी तरह से महिलाओं से बात करते हैं.

कल्पना के डर से कल्पना नहीं कर पा रहे हैं बाबूलाल और निशिकांत

भट्टाचार्य ने कहा कि जिस दिन से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सार्वजनिक जीवन में कदम रखा है. उस दिन बाबूलाल और निशिकांत दूबे बौखला गए हैं. ये लोग कल्पना के डर की कल्पना किस तरह करें, उसकी कल्पना नहीं कर पा रहे हैं. कल्पना सोरेन और झामुमो अपने पूर्व सीएम के कार्यों को लेकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल के में कोई भी वर्ग ऐसा अछूता नहीं रहा, जिनके लिए कुछ न किया हो. यही सब काम तो भाजपा के लिए सिरदर्द बन गया और हेमंत जी को जेल में डाल दिया. अब जब कल्पना सोरेन सामने आयी हैं तो उन्हें कल्पना का डर समा गया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।08 APR।।सरयू मांगें माफी नहीं तो करेंगे केस-ढुल्लू।।MLA अंबा से ED की पूछताछ।।रांची, चतरा और देवघर से 14 अपराधी गिरफ्तार।।झाप्रसे के 9 समेत 14 अफसर बनेंगे IAS।।धनबादः अवैध लॉटरी के धंधे का खुलासा।।कांग्रेस ने EC से की पीएम की शिकायत।।के अलावा कई अहम खबरें।।

सन 42 में मुस्लिम लीग के साथ सरकार चलाने वाले लोग कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठा रहे

भट्टाचार्य ने मोदी जी के द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का पत्र कहे जाने पर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि सन 42 में जब देश में मौलाना आजाद के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुस्लिम लीग के साथ मिल कर बंगाल में सरकार चला रहे थे. आज उनके लोग ही कांग्रेस के घोषणा के पत्र पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. ये लोग छद्म राष्ट्रभक्त हैं. राष्ट्रभक्ति की ढोंग रचते हैं.

भाजपा अपने घोषणा पत्र में इलेक्टोरल बॉन्ड और 10 साल के काम को शामिल क्यों नहीं कर रही

भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में इलेक्टोरल बॉन्ड, महंगाई और दस साल के कार्य को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल नहीं क्यों नहीं कर रही है. मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, महिला पहलवानों की पिटाई, किसान आंदोलन और उन पर लाठीचार्ज, कील ठोंकना, किसानों की मौत आदि विषयों को भी अपने घोषणा पत्र में शामिल करना चाहिए. अगर नहीं तो हमलोग इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करके देश को बताएंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही