Search

 
 
 

राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन

 
Sahibganj : राजमहल (एसटी) लोकसभा सीट से मंगलार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जेएमएम के बागी नेता लोबिन हेंब्रम ने नामांकन किया. उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती को नामांकन पत्र सौंपा. नामांकन दाखिल करने के बाद लॉबिन हेंब्रम ने समाहरणालय गेट के बाहर प्रत्रकारों से बातचीत में झामुमो पर जमकर निशाना साधा. कहा कि सांसद विजय हांसदा ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया. विजय हांसदा को उन्होंने नोट गिनवा बताया. चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, राजमहल में नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 मई है. अगले दिन 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 17 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतदान सातवें चरण में एक जून को होगा. राजमहल लोकसभा क्षेत्र कुल 1702033 मतदाता हैं, जिनमें साहिबगंज जिले के 860854 व पाकुड़ ज़िले के 841179 मतदाता शामिल हैं. [wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही