Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो ने फोटो जारी कर पूछा, कहां है भाजपा?

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने ट्विटर हैंडल से लोबिन हेंब्रम व मधु कोड़ा के पार्टी में शामिल होने की तसवीर जारी कर पूछा है कि इसमें भाजपा कहां है ? जारी तस्वीर के फ्रेम में अमर बाउरी, सीता सोरेन, मधु कोड़ा, लोबिन हेंब्रम, बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, हिमंता  दिख रहे हैं. इस ट्विट के ठीक पहले बाबूलाल मरांडी के ट्विट के जवाब में झामुमो ने पूछा कि मधु कोड़ा वाली तसवीर क्यों नहीं साझा की.

अब मधु कोड़ा जी सामने के रास्ते से भाजपा मुख्यालय जायेंगे

यह भी लिखा कि अब मधु कोड़ा जी सामने के रास्ते से भाजपा मुख्यालय जायेंगे. अच्छी बात है. अब तक पूरे पांच. दरअसल, झामुमो ने ट्विट करके भाजपा के सामने दो सवाल खड़े किये हैं. पहली यह कि जारी तस्वीर के फ्रेम में जो लोग भी हैं, वह दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं. और दूसरा यह कि जिस मधु कोड़ा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने आंदोलन किया, पार्टी के बड़े नेता उसी कोड़ा का स्वागत कर रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही