Search

 
 
 

संपष्ट जनादेश के सहारे झामुमो, राजद, कांग्रेस, माले दोबारा बनायेगी सरकार: सुप्रियो

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि छठे झारखंड विधानसभा के गठन के लिये बुधवार को प्रथम चरण के 43 सीटों पर झारखंड के मूलवासी आदिवासी, महिला, युवा, मजदूर, किसानों ने संपष्ट जनादेश एवं आशीर्वाद देकर यह स्पष्ट कर दिया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा दो तिहाई बहुमत के साथ झामुमो, राजद, कांग्रेस, माले सरकार बनायेगी और हम अपने सभी संकल्पित निर्णयों को क्रियान्वित करेंगे. खास कर रांची, हटिया, जमशेदपुर, आदित्यपुर, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, चांडिल, मानगो, जुगसललाई, घाटशीला, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा के प्रबुद्ध मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. क्योंकि यह पहला मौका है, जब इस मिथक को गलत ठहरा दिया गया है कि झामुमो को शहर के लोग पसंद नहीं करते हैं. झामुमो पूरे झारखंड राज्य के गांव टोलो से लेकर शहर के मुहल्ले एवं गलियों में समान रूप से लोगों के नित्य जीवन में जरूरी है और समाज का सबसे विश्वसनीय आवाज है. सुप्रियो ने कहा कि आइये हम सब मिल कर इसी तरह आगामी 20 नवंबर को सुबह के 7 बजे से पंक्तिद्ध होकर मतदान करें और झारखंड विरोधी एनडीए को इस राज्य से सदा के लिये विदा करें. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-will-address-public-meetings-in-giridih-dumri-and-gandey-on-14th/">अमित

शाह 14 को गिरिडीह, डुमरी और गांडेय में करेंगे जनसभा को संबोधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही