Search

 
 
 

JMM ने कहा बीजेपी ने गंगा को बेचा टिकट, बीजेपी बोली- JMM का है खरीद-बिक्री का इतिहास

 
Ranchi: मधुपुर">https://en.wikipedia.org/wiki/Special:Search?search=Madhupur+by-election&go=Go&ns0=1">मधुपुर

उपचुनाव ने राज्य का सियासी पारा बढ़ा दिया है. मधुपुर से लेकर राजधानी तक चुनावी चर्चे हैं. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. शनिवार को जेएमएम ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी पर पैसा लेकर गंगा नारायण सिंह को पार्टी में शामिल कराया है. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पैसे लेकर नेताओँ की खरीद-बिक्री का इतिहास जेएमएम का है. इसे पढ़ें- 2">https://english.lagatar.in/jmm-formulated-madhupur-by-election-final-strategy-in-2-day-meeting/45070/">2

दिन की मैराथन बैठक में JMM ने बनाई मधुपुर उपचुनाव की फाइनल रणनीति

हार देख गंगा नारायण को बेच दिया टिकट- सुप्रियो

शनिवार को जेएमएम कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव में बीजेपी को अपनी सुनिश्चित हार दिखाई पड़ गयी थी. इसलिए पार्टी ने अपने पुराने कैंडिडेट राज पालिवार का टिकट काटकर उन्हें दरकिनार कर दिया. धनबल पर भरोसा करने वाली पार्टी बीजेपी ने पैसे लेकर आजसू के नेता गंगा नारायण सिंह को पार्टी में शामिल कराया और मधुपुर से टिकट देकर उन्हें चुनाव लड़वा दिया.

बिकता रहा है जेएमएम-खरीदती रही है कांग्रेस- प्रतुल

जेएमएम के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पैसे लेकर नेताओँ की खरीद-बिक्री का इतिहास जेएमएम का है. कांग्रेस और जेएमएम में क्रेता और विक्रेता का रिश्ता सालों से रहा है. इतिहास गवाह है कि जेएमएम बिकता रहा है और कांग्रेस उसे खरीदती रही है. जेएमएम ने सांसद बेचने का काम किया है. बीजेपी पैसे लेकर टिकट नहीं देती बल्कि उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावनाएं और क्षेत्र का सामाजिक समीकरण देखकर टिकट देती है. बीजेपी परिवारवाद नहीं करती. नये उम्मीदवारों को मौका देती है. https://english.lagatar.in/corona-patients-increase-in-rims-80-percent-beds-full-14-in-critical-condition/45107/

https://english.lagatar.in/where-consumers-go-for-their-rights-hearing-of-cases-pending-for-several-months/45113/

https://english.lagatar.in/elderly-killed-in-crossing-railway-track-near-mugma-station-in-dhanbad/45099/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही