Search

 
 
 

JMM ने कहा- कोचिंग माफिया से नेता प्रतिपक्ष की ट्रेनिंग ले रहे बाबूलाल, जारी किया वीडियो

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को घेरने की कोशिश की है. जारी वीडियो में दो क्लिप है. साथ ही कैप्शन में लिखा है- बाबूलाल जी को नेता प्रतिपक्ष की ट्रेनिंग करवाते कोचिंग माफिया. JPSC-1, JPSC -2 का नाम भी लिखवा ही देता.
 

Ranchi: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को घेरने की कोशिश की है. जारी वीडियो में दो क्लिप है. साथ ही कैप्शन में लिखा है- बाबूलाल जी को नेता प्रतिपक्ष की ट्रेनिंग करवाते कोचिंग माफिया. JPSC-1, JPSC -2 का नाम भी लिखवा ही देता. 

 

 



39 सेकेंड के वीडियो में एक कथित कोचिंग संचालक द्वारा यह बताया जा रहा है कि अगर आप जितनी भी परीक्षाएं हुई है, सारी परीक्षाओं को लेकर अगर आप यह बयान देते हैं कि हमारी सरकार आयेगी तो सभी परीक्षाओं की जांच करायेंगे. इसके बाद बाबूलाल मरांडी परीक्षाओं के नाम पूछते हैं. सामने खड़ा व्यक्ति, जो चश्मा पहने हुए है, वह पीजीटी, लेडी सुपरवाईजर, लैब असिस्टेंड, जेई, जेपीएससी-11. 


हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जारी वीडियो किस तारीख की है. वीडियो हाल फिलहाल का है या बहुत पहले का.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही