Search

 
 
 

झामुमो को ट्रांसफर-पोस्टिंग मोर्चा भी खोल लेना चाहिए: प्रतुल

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि झामुमो का हाथ जमीन दलालों के साथ है. उन्होंने कहा कि पीएमएलए कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों ने साफ कर दिया है कि झामुमो नेता अंतू तिर्की, सद्दाम हुसैन, अफसर अली समेत तमाम लोगों ने यह स्वीकार लिया है कि हेमंत सोरेन की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जी कागजात को उन्हीं लोगों ने तैयार किया था. इन अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे ट्रांसफर-पोस्टिंग और जमीन के फर्जीवाड़ा का बहुत बड़ा रैकेट चलाते हैं. प्रतुल ने कहा कि झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और अंतू तिर्की के बीच के व्हाट्सएप चैट से भी बहुत चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. इस चैट से स्पष्ट है कि अंतू तिर्की खूंटी डीसीएलआर के पद पर कार्यरत प्रवीण मुंडा की पोस्टिंग रांची में जिला लैंड एक्विजिशन अफसर के रूप में करने की सुप्रियो भट्टाचार्य से पैरवी कर रहा था. दस्तावेजों से स्पष्ट है कि कमीशन लेकर अंतू तिर्की अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कराता था. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा कि झामुमो को महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के तर्ज पर एक ‘ट्रांसफर पोस्टिंग मोर्चा’ भी खोल लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें - नए">https://lagatar.in/aman-sahu-is-adding-new-people-gang-ats-identified-everyone-two-henchmen-arrested/">नए

लोगों को गिरोह में जोड़ रहा अमन साहू, एटीएस ने सभी को किया चिन्हित, दो गुर्गे गिरफ्तार

सीएम स्पष्ट करें, जमीन दलालों का झामुमो और सरकार से क्या रिश्ता है

प्रतुल ने कहा कि जमीन के गोरखधंधे से जुड़े दलाल तक फाइल की जानकारी पहुंचना आश्चर्यजनक है. यह दिखाता है कि या तो सीएमओ में भी इनसे कोई मिला हुआ था या फिर इन दलालों की सीएमओ तक पकड़ थी. उन्होंने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य ने गलत बयानी करके हेमंत सोरेन का कई बार बचाव किया. नवीनतम बचाव तब था, जब हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले घर से 36 लाख रुपये बरामद हुए थे. उस समय सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि यह पैसा ईडी ने प्लांट किया है. बाद में हेमंत ने हाईकोर्ट में अपनी याचिका में स्पष्ट किया कि पैसा उन्हें पार्टी फंड से माता-पिता के इलाज के लिए मिला था. प्रतुल ने कहा कि अब सुप्रियो भट्टाचार्य को गलत बयानियों का दौर छोड़कर सच्चाई बतानी चाहिए. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भी जानना चाहा है कि उनकी सरकार, झामुमो, जमीन दलाल और ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट में शामिल लोगों के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है? इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/meteorological-department-issues-red-alert-in-bihar-be-cautious-before-leaving-the-house/">बिहार

में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले बरतें सतर्कता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही