Search

 
 
 

बुझौवल ना बुझाये झामुमो, FIR कर कार्रवाई करे सरकार- बाबूलाल

 
Ranchi: झामुमो ने एक बंगले की तस्वीर जारी कर बाबूलाल मरांडी से इसपर जवाब मांगा है. झामुमो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बाबूलाल का इसपर जवाब आया. बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा है कि वे पहले भी कह चुके हैं और आज फिर से यह बात दोहरा रहे हैं कि अगर सरकार को राज्य में उनकी कोई संदिग्ध जमीन, मकान या प्रॉपर्टी का पता चलता है तो सबसे पहले एफआईआर करें. उस प्रॉपर्टी को जब्त करें. दोषियों पर कार्रवाई करें, फिर डंके की चोट पर मीडिया के माध्यम देश-दुनिया के सामने सच उजागर कर दें. राज्य सरकार को ऐसी कार्रवाई करने का अधिकार है और हम ऐसी किसी भी कार्रवाई का सबसे पहले स्वागत करेंगे. https://twitter.com/yourBabulal/status/1695782747804242376

बाबूलाल ने कहा कि मीडिया को आधी-अधूरी और गलत जानकारी सनसनीखेज बनाकर परोसने वाली झामुमो आखिर कहना क्या चाहता है. सीएम हेमंत सोरेन को अगर लगता है कि वे एक के बाद एक हास्यास्पद और भ्रामक जानकारी परोसकर सोरेन परिवार की पोल खोलने से रोक लेंगे, तो यह उनकी भूल है. बाबूलाल ने कहा कि आज झामुमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस दो तल्ला मकान को दिखाया है उसके बारे में जेएमएम वाले बुझौवल न बुझायें, बल्कि अपने मुंह से ही खुलकर देश-दुनिया को सबकुछ बता देने की कृपा करें. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-dilapidated-roof-of-urdu-middle-school-collapsed-five-students-injured/">लातेहार

: क्लास में बैठे थे 80 छात्र, अचानक भर भराकर गिरी छत, 5 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही