Search

 
 
 

असम के CM की हलचल मात्र से झामुमो की नींद हराम: प्रदीप वर्मा

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो की बेचैनी बढ़ गई है. रात की नींद हराम हो चुकी है. जब से असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का झारखंड में सांगठनिक प्रवास तेज हुआ है. आंदोलन की उपज बताने वाली पार्टी और नेता आज लोकतांत्रिक आंदोलन का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा के नेतृत्व में लगातार 5 वर्षों से अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, लूट व वादा खिलाफी पर सदन से सड़क तक आंदोलन चल रहे हैं. इसके पूर्व पारा शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, अनुबंधित कर्मियों ने आंदोलन किया. आज भी कर रहे हैं. क्या सभी हत्यारे हैं. आपके वायदों को याद कराकर अधिकार मांगना उन्हें नहीं चाहिए.

उनके वादे ही उनके लिए कांटे बन गए

आज उनके वादे ही उनके लिए कांटे बन गए. जब जब भाजपा याद दिलाती है तो उन्हें दर्द होने लगता है. वे अपनी नाकामियों पर पर्दा डालना चाहते हैं. इसके लिए प्रशासनिक तंत्र का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग करते हैं. झामुमो जितना ताकत भाजपा पर लगा रही है उतनी ताकत बांग्लादेशी घुसपैठियों से गाय बथान के आदिवासी की जमीन वापस करने में लगाती तो कुछ भला होता. आज गोपीनाथपुर के लोग गांव छोड़कर भाग रहे हैं. झामुमो सत्ता की रोटी सेंकने में लगी है. कुर्सी का अंत तो होना है. कुर्सी जनता ने दी है. अब जनता हटाने को तैयार है. इसे भी पढ़ें - मायावती">https://lagatar.in/mayawati-remembered-the-guest-house-incident-attacked-congress-sp-said-bjp-had-come-to-save/">मायावती

को याद आया गेस्ट हाउस कांड, कांग्रेस-सपा पर हल्ला बोला, कहा, भाजपा बचाने आयी थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही