Ranchi: झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को चुनाव आयोग पर झारखंड के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा इस बार चुनाव में होने वाले खर्च की सीमा बढ़ा दी गयी है, लेकिन इसकी औपचारिक जानकारी अबतक राजनीतिक दलों को नहीं दी गयी है. न ही आयोग ने राजनीतिक दलों से चुनाव को लेकर किसी तरह का विचार-विमर्श किया है. यह स्थिति चिंता पैदा करने वाली है. कहा कि चुनाव आयोग की टीम 11 से 16 मार्च के बीच झारखंड आये, पार्टी के प्रतिनिधियों को बुलाये और लोकसभा चुनाव को लेकर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दे.
झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Last Updated: Mar 09, 2024 12:00 AM (IST)