Search

 
 
 

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया मचान मिथिला पंचांग का लोकार्पण

 
Ranchi: मिथिलांचलवासिओं की समाजिक-सांस्कृतिक संस्था ’’मचान उत्कर्ष फ़ाउंडेशन’’ द्वारा प्रकाशित मिथिला पंचांग 2025 का लोकार्पण झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया. उन्होंने राज्य में प्रवास कर रहे मिथिलांचवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी. संस्था के अध्यक्ष भारतेन्दु झा ने दिशोम गुरु का अभिनंदन मिथिला के पारंपरिक पाग एवं दोपटा से किया. मिथिला पेंटिंग भी प्रदान की. भारतेंदु झा ने उन्हें बताया कि मचान `सर्वभाषा उन्नयन" की भावना से कार्य करने वाली संस्था है जो भाषाओं के संवर्धन एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

पंचाग में मिथिला के महान विभूतियों के चित्र भी

पंचाग में जिन मिथिला विभूतियों के छाया चित्र प्रकाशित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए हैं, उनमें मैथिली कवि विद्यापति ,मिथिला स्वर कोकिला पद्मभूषण सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा , जगत जननी मां जानकी के प्राकट्य स्थल पूनौरा धाम के विकास के लिए आजीवन सक्रिय पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रभात झा , ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद, देवघर बाबा धाम के पूर्व ट्रस्टी एवं राजनीतिज्ञ स्वर्गीय कृष्णानंद झा , कुशल शिक्षा प्रशासक स्वर्गीय पशुपति झा एवं समाजसेवी स्वर्गीय तारकान्त ठाकुर के चित्र शामिल हैं.

व्रत, त्योहार एवं महापुरुषो की जयंती की जानकारी

पंचांग में विशेष वर्ष भर के व्रत, त्योहार एवं महापुरुषो की जयंती की जानकारी दी गयी है. मिथिलांचलवासी इस पंचाग से विवाह, द्विरागमन, मुण्डन, उपनयन, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, एकादशी व्रतोद्यापन, भदवा (पंचक) इत्यादि की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-ranchi-civil-court-proceedings-against-rahul-gandhi/">सुप्रीम

कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही