गठबंधन के विपरित कार्य करने का आरोप बसंत लौंगा और चमरा लिंडा पर हो चुकी है कार्रवाई Ranchi : बसंत लौंगा और चमरा लिंडा के बाद झामुमो ने पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया है. जिसमें जयप्रकाश वर्मा को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने की जानकारी दी गयी है. साथ ही जयप्रकाश वर्मा पर गठबंधन के विपरित कार्य करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि जयप्रकाश वर्मा कोडरमा संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे है, जिसकी वजह से पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है. [wpse_comments_template]
JMM ने जयप्रकाश वर्मा को पार्टी से किया निलंबित
Last Updated: May 11, 2024 12:00 AM (IST)