Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहेबगंज: झामुमो ने निकाला झारखंडी अधिकार मार्च, केंद्र पर साधा निशाना

Sahebganj: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट से झारखंडी अधिकार मार्च निकाला. इसका नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष मो शाहजहां अंसारी ने किया. रैली नॉर्थ कॉलोनी, गांधी चौक बाटा चौक, पटेल चौक होते हुए स्टेशन चौका पहुंचा. जहां रैली सभा में तब्दील हो गई. ज़िला अध्यक्ष शाहजहां ने सभा को संबोधित किया. कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार झारखंड के हक एवं अधिकार को लगातार छीनने का कार्य कर रही है. केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में हमेशा झारखंड की उपेक्षा की गई है. भोले-भाले झारखंडी जनों के हक, अधिकार एवं सम्मान को कुचलने का प्रयास किया गया है. भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का झारखंड विरोधी मानसिकता एवं उसका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ मार कर बैठी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को झारखंड का पैसा देने का आदेश दिया है. इसके बावजूद राज्य की हेमंत सरकार आम लोगों के लिए कई योजना चला रही है. आज मंईयां योजना से राज्य की बहनों को लाभ मिल रहा है. सभा को एमटी राजा, प्रो नजरुल इस्लाम, अरुण सिंह व अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर सुरेंद्र यादव, राजाराम मरांडी, धनंजय सोरेन, मोजिब अंसारी, बारीक शेख, राजू अंसारी, घिशु शेख, प्रो मोज़म्मिल हक़, सुल्तान अंसारी, बबलू मिश्रा, तमरुद्दीन शेख, मारूफ गुड्डू, आज़ाद,बाबू शेख, एकराम आलम, नेहरुल इस्लाम, जेम्स किस्कु, संगीता हांसदा, वारिस अंसारी, रिजवान अंसारी, दारा पासवान, बरकत खान, अरशद अंसारी, अब्दुल मजीद, छवि हेम्ब्रम, जेठा मरांडी, गफ्फार अंसारी, शादाब आलम, समदा सोरेन, स्टीफन मुर्मू व गोपाल यादव भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही