Search

 
 
 

लातेहार: झामुमो ने निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

 
Latehar: शुक्रवार को जिला मुख्यालय में झारखंडी अधिकार मार्च निकाला गया. इसका नेतृत्व झामुमो जिला सचिव समसुल होदा ने किया. मौके पर संबोधित करते हुए होदा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आदिवासियों में फूट डालना चाहती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नीजिकरण कर एससी और एसटी के आरक्षण पर सीधा हमला कर रही है. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा की सरकार सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर एससी एसटी के आरक्षण में छेड़छाड़ कर रही है. इससे समाज विखंडित हो जायेगा. संविधान की मूल भावना समाप्त हो जायेगी. जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा क्रीमी लेयर और एसटी एससी वर्गीकरण का प्रस्ताव लाना आरक्षण खत्म करने की साजिश है. केंद्र की भाजपा सरकार शुरू से ही संविधान और लोकतंत्र विरोधी कानून थोपने की कोशिश कर रही है. इसे आदिवासी और मूलवासी कभी पूरा नहीं होने देंगे. इससे पहले बाजारटांड़ से झारखंडी अधिकार मार्च निकाली गयी. यह मार्च शहर के मुख्य पथ से होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची यहां सभा का आयोजन किया गया. मौके पर अशोक पांडेय और मो इमरान समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही