Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी-सीबीआई के विरोध में झामुमो ने निकाला मसाल जुलूस समेत पाकुड़ की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Pakur : ईडी-सीबीआई के विरोध में झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के रवींद्र चौक से मसाल जुलूस निकाला. जिसमें केंद्र सरकार हाय-हाय, सीबीआई हाय-हाय, ईडी मुर्दाबाद, केंद्र सरकार हेमंत सोरेन को डराने की कोशिश बंद करो के नारे लगाये. मसाल जुलूस शहर के रवींद्र चौक होते हुए थानापाड़ा इंदिरा चौक से होते हुए शहर के अंबेडकर चौक तक पहुंची. जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गयी. जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बार-बार ईडी सीबीआई का डर दिखाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डराने का काम किया जा रहा है. इससे डरने वाले नहीं हैं. हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं यह मसाल जूलूस तो ट्रेलर मात्र है आगे और बहुत कुछ बाकी है. अगर इसी प्रकार से डराने धमकाने का कार्य किया गया तो आगे आंदोलन जोरदार होगा. मौके पर जिला सचिव सुलेमान वास्की, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्ध जी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर युवा जिला सचिव उमर फारूक,  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफीना हेंब्रम, जिला सचिव सुशीला देवी, प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन शेख, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारद्दीन मियां, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कारनिलियस हेम्ब्रम प्रखंड से आए हुए सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, पंचायत सहायक सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे.

5 वर्ष में पाकुड़ विधानसभा में 59517 और जिले में कुल 99332 वोटर बढ़े

Pakur : 22 जनवरी 2024 को इलेक्शन कमिश्नर ने नया वोटर लिस्ट जारी कर दिया. पाकुड़ जिले में पिछले 5 वर्ष में 99332 वोटर बढ़े हैं. पाकुड़ जिले में 2019 के चुनाव में कुल वोटरों की संख्या 7 लाख 27668 थी. गत 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित नये वोटर लिस्ट में पाकुड़ जिले में कुल वोटर संख्या 826980 हो गई है. पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा सीट में सर्वाधिक वोटरों की संख्या में पाकुड़ विधानसभा सीट में वृद्धि हुई है, जो  अप्रत्याशित वृद्धि है. वर्ष 2019 में पाकुड़ विधानसभा सीट में वोटरों की संख्या 316886 थी, जबकि 22 जनवरी 2024 को जारी वोटर लिस्ट में पाकुड़ विधानसभा सीट में कुल वोटरों की संख्या 376403 है. अर्थात 5 साल में पाकुड़ विधानसभा में 59570 वोटरों की संख्या में वृद्धि हुई है. पाकुड़ जिले में कुल 813 बूथ हैं. पाकुड़ विधानसभा के बाद महेशपुर सुरक्षित विधानसभा सीट है, जहां 22545 वोटरों की संख्या में वृद्धि हुई है. महेशपुर विधानसभा में वर्ष 2019 में कुल वोटरों की संख्या 213372 थी, जो बढ़कर 235917 हो गयी है. सबसे कम वोटरों की संख्या में वृद्धि लिट्टीपाड़ा विधानसभा सुरक्षित सीट में हुई है. जारी नये लिस्ट में कुल 2 लाख 14660  वोटर का नाम है. 5 साल के दौरान 17270 वोटरों की संख्या वृद्धि हुई है. वर्ष 2019 लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के कुल वोटरों की संख्या 1 लाख 97 हजार 390 थी. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-warns/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही