Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो ने कोलेबिरा में निकाला पदयात्रा, पूर्व सीएम की गिरफ्तारी का किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Simdega : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्वक कार्रवाई के विरोध में झामुमो सिमडेगा ने झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2024 को कोलेबिरा प्रखंड सहित प्रखंड क्षेत्र के नवाटोली, डोमटोली और कोलेबिरा पंचायत क्षेत्रों में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला. कोलेबिरा में न्याय मार्च बरवाडीह मोड़ से प्रारंभ हुई, जहां से पदयात्रा कर न्याय मार्च रण बहादुर सिंह चौक होते हुए मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर पहुंची, जहां भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान, केंद्रीय सदस्य झामुमो फिरोज अली सहित झामुमो के तमाम पदाधिकारीगणों ने भगवान वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात न्याय मार्च यात्रा पूरा नगर भ्रमण किया. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि झारखंड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य बहुत ही गंभीर है. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रही है. मुख्य वजह भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का न झुकना, उसका विरोध करना एवं प्रदेश के चहुंमुखी विकास के एजेंडा को लागू करने का ईमानदार प्रयास भारतीय जनता पार्टी को नहीं पच रहा है. यही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी जहां भारतीय जनता पार्टी या भाजपा समर्थित पार्टियों ने सरकार नहीं है, वहां विधायकों की खरीद-फरोख्त ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आदि तमाम हथकंडे अपना कर डरा धमका कर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने एवं गिरने का प्रपंच कर रही है. मौके पर केंद्रीय सदस्य मो. फिरोज अली ने कहा कि हेमंत सोरेन जी की गिरफ्त से बाहर आने तक हम जिले के हर पंचायत स्तर पर पदयात्राओं की श्रृंखला बनाकर न्याय मार्च निकालेंगे. न्याय मार्च में झारखंड सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए आदिवासी, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी की गिरफ्त से बाहर लाने के लिए जन समर्थन प्राप्त किया जाएगा. साथ ही साथ आमजनों की समस्याओं से भी रू-ब-रू होगी झामुमो कमेटी. न्याय मार्च में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफीक खान, केंद्रीय सदस्य फिरोज अली, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, संगठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, संयुक्त सचिव सिकंदर बरवा, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष मो. इरशाद, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष फूलकुमारी समद, नगर अध्यक्ष संजय तिर्की, उपाध्यक्ष मो. सिकंदर, नगर कोषाध्यक्ष विकास कंडुलना, जावेद वार्सी जी, दीप्तीमान तिर्की, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे, सचिव मो. वकील खान के साथ कई जेएमएम के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सांसद">https://lagatar.in/mp-dheeraj-sahu-also-number-one-in-paying-taxes-deposited-rs-150-crore-income-tax/">सांसद

धीरज साहू टैक्स भरने में भी नंबर वन, जमा किये 150 करोड़ आयकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही