Search

 
 
 

JMM का तंज, पांच पूर्व मिलकर नये दल-बदलुओं को BJP में शामिल कराने पर करेंगे चर्चा

 
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर तंज कसा है. सोशल मीडिया पोस्ट में झामुमो ने कहा है कि रघुबर दास जी का पुन: स्वागत है. अब सभी पांच “पूर्व” मिल बैठकर आपस में बेहतर सामंजस्य के साथ पूरे “आत्मविश्वास” से चर्चा करेंगे कि कैसे नये दल-बदलुओं को भाजपा में शामिल कराया जाये. साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाये. जेएमएम ने आगे लिखा कि वैसे हिमंता बनाम हेमंत कहने वाले दल बदलू जी कह गये है कि रघुवर शासन झारखंड का सबसे खराब शासन था, इसलिए जनता ने उनके “अबकी बार 65 पार” वाले नारे की पोल खोल उन्हें उड़ीसा तड़ीपार कर दिया. उड़ीसा से याद आया रघुवर जी आपके गवर्नर रहने के दौरान उड़ीसा के मुख्यमंत्री लगातार सरायकेला को उड़ीसा में मिलाने का सपना देखते रहें. आपने इस पर एक शब्द की भर्त्सना क्यों नहीं की? कहीं इसके पीछे आप तो नहीं थे?
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही