Search

 
 
 

गढ़वा में ईडी के खिलाफ झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस, किया विरोध-प्रदर्शन

 

अगर मुख्यमंत्री को ईडी ने छूने की भी कोशिश की तो जल जाएगा पूरा झारखंड : नीतेश सिंह

Garhwa : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा 10वां समन भेजे जाने के ख़िलाफ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा के नेताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. मशाल जुलूस टाउनहॉल गढ़वा से रंका मोड़ होते हुए मझिआंव मोड़ तक गया. मशाल जुलूस झामुमो के गढ़वा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में निकाला गया. ज़िला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय एजेंसी ईडी के द्वारा मोदी के इशारे पर परेशान किया जा रहा है, जो सरासर गलत है. हम सभी झामुमो के कार्यकर्ता लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हमेशा तैयार हैं. वहीं गढ़वा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ने कहा कि आज हमारे देश में जिस तरह से केंद्र के इशारे पर संवैधानिक संस्था ईडी अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है, यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने छूने की भी कोशिश की तो पूरा झारखंड जल जाएगा. मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, 20 सूत्री गढ़वा जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, युवा जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय, रंका अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू यादव, अहमद अली, मुकेश तिवारी, दीपक सोनी, अरविंद सोनी, अरविंद यादव, राजकिशोर यादव, हीरामनी देवी, इजहार अंसारी, लीलावती देवी, नारद सिंह, कंचन साहू, सहित सैंकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-warns/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही