निगम के सभी वार्ड और प्रखंड के पंचायतों में झामुमो न्याय मार्च 19 से
Medininagar: पलामू झामुमो न्याय मार्च निकाल कर भाजपा के कार्यों का पर्दाफाश करेगी. उक्त बातें मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कही. जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता 19 फरवरी से मेदिनीनगर नगर निगम के सभी वार्डों समेत पलामू जिले के सभी पंचायतों में न्याय मार्च के माध्यम से भाजपा द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से हेमंत सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देने पर मजबूर करने और जेल में रखने का षड्यंत्र की है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी स्तर के नेताओं और सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है. आम जनमानस को बताया जाएगा कि भाजपा हेमंत सोरेन से कैसे डरी हुई है, और उनकी जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने से रोकने में लगी है. साथ ही झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताने के साथ उसका लाभ दिलाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा : बोले राहुल, देश में दो भारत हैं, एक अमीरों का, एक गरीबों का
भाजपा डरी हुई है : राजेंद्र सिन्हा
उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सभी विपक्षियों को परेशान कर रही है. हेमंत सोरेन के बढ़ते कद और झामुमो की बढ़ती जनाधार से भाजपा पूर्ण रूप से डरी हुई है, भाजपाइयों को चुनाव में हार जाने का डर सता रहा है. आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी.
इसे भी पढ़ें-चंदवा : ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार