Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने 14 अक्टूबर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना की राशि को एक हजार से बढ़ाकर 2500 कर दिया है. जेएमएम सम्मान राशि में वृद्धि करने का जश्न मनायेगी. आज मंगलवार को रांची समेत तमाम जिला मुख्यालय में विजय जुलूस निकाली जायेगी. इस कार्यक्रम के तहत रांची के अलबर्ट चौक में दोपहर दो बजे विजय जुलूस निकलेगी. इस विजय जुलूस में झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिला स्कूल के प्रांगण में उपस्थित होंगे.
मंईयां सम्मान राशि बढ़ाने पर आज JMM निकालेगी विजय जुलूस
Last Updated: Oct 15, 2024 12:00 AM (IST)