Search

 
 
 

भूख हड़ताल में शामिल होंगे झामुमो कार्यकर्ता समेत कई दो खबरें

 
Ramgarh : झामुमो जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू की अध्यक्षता में हुई. संचालन विनोद कुमार ने किया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में झामुमो जिला समिति रांची मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका में एकदिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग का विरोध करेगी. बैठक में केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ भुन्नु महतो, महेंद्र मुंडा, बरतू करमाली, जिला उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, चित्रगुप्त महतो, विजय किस्कू व आजाद अंसारी, हरिलाल बेदिया, दिलीप शर्मा, मोइन अहमद आदि शामिल थे.

छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

  • शौचालय निर्माण से श्रद्धालुओं को होगा फायदा : सुनीता चौधरी
  • सीसीएल रजरप्पा के सीएसआर योजना के तहत हुआ है निर्माण
Ramgarh : छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. मंदिर प्रक्षेत्र में सीसीएल रजरप्पा के सीएसआर मद से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया हैं. गुरुवार को शौचालय का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुधा देवी, सीसीएल रजरप्पा के जीएम बिनोद कुमार, भुचुंगडीह मुखिया सुनीता देवी, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, एसओपी मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर किया गया. विधायक ने कहा कि शौचालय का निर्माण होने से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा. उन्होंने कहा कि सीसीएल रजरप्पा हमेशा से ही सामाजिक दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वाहन करती है. मौके पर एजेकेएसएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, आजसू छात्र संघ के विभावि प्रभारी अनुराग भारद्वाज, मुखिया प्रतिनिधि अवधेश मुंडा, सरिता देवी, ठाकुरदास महतो, शांति देवी, रेणु चौधरी, नीलू देवी, अजय बंगाली, गणेश महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/india-england-test-match-in-ranchi-on-23rd-february-tickets-will-be-sold-from-friday/">रांची

में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 फरवरी को, शुक्रवार से होगी टिकटों की बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही