Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया डीवीसी कार्यालय का घेराव

Advertisement
Advertisement
गिरिडीह : जिले में आये दिन डीवीसी लोड शेडिंग के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित कर रहा है. इसके खिलाफ झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीवीसी कार्यालय घेराव का घेराव किया. झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीवीसी तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि डीवीसी जान बूझकर पर्व-त्योहार में बिजली बाधित कर रहा है. छठ में भी यही हाल रहा तो झामुमो डीवीसी कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा कि डीवीसी झारखंड का कोयला और तमाम संसाधन का ही उपयोग कर झारखंडी जनता को सताने का काम कर रहा है. झारखंड सरकार से समझौते के बाद जब 100 करोड़ रुपये महीने का भुगतान हो रहा है, तो डीवीसी का केंद्र के इशारे पर सौतेला व्यवहार कदापि ठीक नहीं है । बिजली बाधित होने से पेयजलापूर्ति, अस्पतालों में एवं गृहिणियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इधर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को तीन दिनों तक बिजली कटौती नहीं करने हेतु पत्र भेजा गया है. निगम के अधिकारियों को भी श्री सिंह ने कहा कि छठ में पेयजलापूर्ति बाधित होने पर झामुमो दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी, गौरव कुमार, शोभा यादव, पवन सिंह, रॉकी सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, सईद अख्तर, अभय सिंह, प्रदोष कुमार, दिलीप रजक, विनोद यादव, बृज मोहन तुरी, भरत यादव, संतान तिवारी, बढ़न वर्मा, मो शेरू, मो राज, मो तारिक, मो डब्लू, विवेक सिन्हा, मो अकील अख्तर सोनू, विक्की रजवार, पप्पी सिंह, विष्णु यादव, गोबिंद यादव, संतोष शर्मा, विजय राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/8-new-patients-of-corona-found-health-department-attentive/">

मिले कोरोना के 8 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग चौकस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही