Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो कार्यकर्ताओं को मिला लोक चुनाव की तैयारी का टास्क समेत गढ़वा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Ranka/Garhwa : अनुमंडल मुख्यालय के झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को कमर कसने का दिया निर्देश . बैठक में कार्यकर्ताओं से आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सरकारी स्तर पर तीव्र गति से चुनाव की तैयारी की जा रही है. हम सभी लोगों को भी उसी हिसाब से अपना जनसंपर्क बढ़ाते हुए 2024 के सफल परिणाम लाने के लिए पहल करने की जरूरत है. कार्यकर्ता घर-घर जाएं उनकी समस्याओं को जानें और उनका निपटारा करें. इस अवसर पर वरिष्ठ झामुमो के नेता मुमताज अली रंगशाज ने कहा कि विधायक तथा क्षेत्र के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बारें में लोगों को बताएं. रंका प्रखंड बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली अंसारी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, इरफान अहमद अंसारी, मुकेश कुमार तिवारी, नौशाद अली राय, आफताब आलम, प्रियंका तिवारी, धर्मेंद्र कुमार पाठक,संतोष कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मालती देवी, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार चंद्रवंशी, अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

सरकारी स्कूलों में ली गयी साप्ताहिक जांच परीक्षा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : जिले के सभी सरकारी स्कूलों में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देशानुसार डायट की देखरेख में कक्षा 1 से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं की सप्ताहिक जांच परीक्षा ली गयी. इसके सफल संचालन के लिए जिले के लगभग 100 संकुल साधन सेवियों ने मॉनिटरिंग की. ठंड और कोहरा होने के कारण विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति नामांकन के अनुपात में बहुत कम पाया गया. बताते चलें कि झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों में लगातार साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसके बावजूद भी छात्रों की उपस्थिति में कोई खास वृद्धि नहीं हो पा रही. जिसे लेकर विभाग ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रयास कार्यक्रम सिटी बजाओ कार्यक्रम सहित अन्य नए-नए कार्यक्रमों की सूची लिस्ट में केवल शामिल होकर रह जा रहा है. परंतु उपस्थिति में वृद्धि में विभाग का कोई भी कार्यक्रम ज्यादा सार्थक नहीं हो पा रहा है. जिसको लेकर विभाग के लोग काफी परेशान दिख रहे हैं. मूल रूप से वैसे बच्चे जिनके माता-पिता ईंट भट्ठा और धान कटनी में घर से बाहर चले जाते हैं. जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में काफी कम हो जाती है. अब धन कटनी का कार्य समाप्ति की ओर है, ऐसी स्थिति में जनवरी माह के अंत तक बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि होने की संभावना शिक्षकों के द्वारा व्यक्त की जा रही है.

पूजित अक्षत का गांव में किया गया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के पांच गांवों में अयोध्या धाम से आई पूजित अक्षत तथा भगवान राम की प्रतिमा का आमंत्रण पत्र का वितरण गोदरमाना चुटिया हाटदोहार, भंवरी पंडरापानी में वितरिण किया गया. यह वितरण समारोह विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा राम भक्तों के द्वारा संयुक्त रूप से की गई. आमंत्रण पत्र चुटिया पंचायत के अध्यक्ष गिरधारी यादव की अध्यक्षता में तथा शंकर राम और लाइचु यादव की देखरेख में की गई. इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे गिरधारी यादव ने सभी सनातनियों से भगवान राम के लिए 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में भव्य रूप से दीपावली मनाने की अपील की. मौके पर रंका अनुमंडल के सोनू कुमार मद्धेशिया, आलोक कुमार, सूरज कुमार, ननकू झा, अमरेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-naxalite-zonal-commander-lalu-yadav-alias-roshan-sentenced-to-five-years-in-jail/">पलामू

: नक्सली जोनल कमांडर लालू यादव उर्फ रौशन को पांच साल की जेल, एक हजार का जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही