Search

राज्य सरकार के कुछ अधिकारी बन गए हैं झामुमो के कार्यकर्ताः बाबूलाल

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधा है. कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि झारखंड सरकार के कुछ अधिकारी हेमंत सोरेन के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. ये भ्रष्ट अधिकारी किसी भी तरह से धनवार विधानसभा समेत अन्य महत्वपूर्ण विधानसभाओं में भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशत को कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसके लिए वे विभिन्न प्रकार के हथकंडों को अपनाने की योजना बना रहे हैं, जैसे कि भाजपा समर्थक मतदाताओं को मतदान क्षेत्र में जाने से रोकना, भ्रम फैलाना, भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाना, बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित करना, आदि.

अफसर अपनी हरकतों से आएं बाज

बाबूलाल मरांडी ने ऐसे अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने हरकतों से बाज आयें। भाजपा सरकार बनते ही उन्हें बिना किसी विलंब के दंडित किया जाएगा। साथ ही, चुनाव आयोग ,झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से अनुरोध है कि वे ऐसे अधिकारियों की साजिश और प्रपंच को रोककर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में मदद करें। इसे भी पढ़ें - गोधरा">https://lagatar.in/film-the-sabarmati-report-made-on-godhra-incident-is-tax-free-in-madhya-pradesh/">गोधरा

कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp