Search

 
 
 

BJP-ED के खिलाफ मोरहाबादी की बापू वाटिका के पास भूख हड़ताल पर बैठे JMM कार्यकर्ता

 
Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ईडी ऑफिस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं. रांची के अलावा अन्य जिलों में भी झामुमो अनशन कर रही है. भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बताया कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है. भाजपा ईडी के जरिये हेमंत सोरेन को गलत केस में फंसाना चाह रही है.

हमारे नेता को जल्द रिहा किया जाये, नहीं तो राज्य से लेकर केंद्र तक होगा चरणबद्ध आंदोलन

जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची रही है. लेकिन वह सफल नहीं हो पायेगी. संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है. जनता देख रही है. आने वाले चुनाव में जनता जवाब भी देगी. कहा कि जल्द हमारे नेता को रिहा किया जाये, नहीं तो राज्य से लेकर केंद्र तक चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत जेएमएम के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही