Search

 
 
 

हेमंत सोरेन के समर्थन में झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजाभिट्ठा हाट में निकाली रैली

 
Lalmatiya (Godda) : बरहेट विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजाभिट्ठा हाट में रैली निकाली. रैली का नेतृत्व गोड्डा जिला झामुमो के उपाध्यक्ष इंद्रजीत पंडित कर रहे थे. रैली राजाभिठ्ठा थाना चौक से निकलकर मुख्य सडक होते हुए राजाभिट्ठा हटिया तक पहुंची. हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे वातावरण गूंजित था. इंद्रजीत पंडित ने कहा कि झारखंड में फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी. पूरे राज्य में इंडिया गठबंधन की हवा चल रही है. सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य का तेजी से विकास हुआ है. उन्होंने जनता से हेमंत सोरेन को विजयी बनाने की अपील की. रैली में अली हुसैन अंसारी, अरविंद मरांडी, जर्मन बास्की, अब्दुल अंसारी, मनोज मरांडी, प्रदीप मुर्मू, सुशील हेंब्रम, दानियल मालतो, महेंद्र किस्कू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : हेलीकॉप्टर">https://lagatar.in/helicopters-are-not-allowed-to-fly/">हेलीकॉप्टर

को उड़ान भरने की अनुमति नहीं देने पर कल्पना ने केंद्र पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही