Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमड़ापाड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च, केंद्र पर साधा निशाना समेत पाकुड़ की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र के साथ कर रही खिलवाड़, झारखंड की जनता सिखाएगी सबक : श्याम यादव

Pakur : जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत व बाजार क्षेत्र में झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च निकाला. इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंडी योद्धा, पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के विरुद्ध केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा यह कार्रवाई की गई. न्याय मार्च में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव उपस्थित रहें. न्याय मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया. न्याय मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने संयुक्त रूप से किया. न्याय मार्च के माध्यम से पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है. जिन राज्यों में लोगों ने भाजपा को ठुकरा दिया और भाजपा की सरकार नहीं बन पाई, वहां केन्द्र की भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सरकार को प्रताड़ित करने का काम किया है. हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कई विकास कार्य किये गए, लेकिन भाजपा ने हमेशा उनके राह में रोड़ा डालने का काम किया व विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का काम किया. एक साजिश के तहत उन्हें जेल में डालकर प्रताड़ित करने का काम भाजपा के ईशारे पर हो रहा है. नयाय मार्च का मकसद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जनहित के किये गए कार्य और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विकास को बाधित करने के लिए रची जा रही षड्यंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है. राज्य की जनता सबकुछ देख रही है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री के साथ किये गए इस दुर्व्यवहार का बदला झारखंड की जनता सूद समेत लेगी और आनेवाले चुनाव में राज्य से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा. महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने कहा कि षड्यंत्र के तहत एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जाली दस्तावेज बनाकर जेल में डाला गया है, आदिवासी समाज इसका बदला चुनाव में लेगा. कार्यक्रम के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने नेता हेमंत सोरेन जी के सकुशल जल्द रिहा होने की प्रार्थना की. मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य मोहन किस्कू, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि सह जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला मीडिया सदस्य आफताब आलम, महिला प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, सनातन सोरेन, ईमरान अंसारी, नजरुल अंसारी, तनवीर अली, आरिफ अंसारी, अशोक हेम्ब्रम, फुलमुनी मरांडी, रूपामुनि सोरेन, अजीत कुमार, माफ़ुज़ मियां, राजीव भगत, रंजीत भगत, सिकंदर मुर्मू, दयानंद भगत, प्रेम मुर्मू, मानेल मुर्मू, सनातन मुर्मू, श्रीतन हांसदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही