Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो युवा मोर्चा कमेटी का विस्तार, कई नये चेहरे को मिली जिम्मेवारी समेत दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Yadav Garhwa : गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा रंका अनुमंडल कमिटी सहित रंका, रमकंडा एवं चिनियां प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया है. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू ने पदाधिकारियों का मनोनयन कर सूची जिला कमेटी को सौंप दिया है. गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को अपने आवास पर सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी पदाधिकारी युवा एवं ऊर्जावान हैं. ये सभी संगठन को काफी मजबूती प्रदान करेंगे. जानकारी देते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री छोटू ने बताया कि रंका अनुमंडल कमेटी में पप्पू यादव को अध्यक्ष, बनारसी सिंह को सचिव, मनोज भुइंहर को संगठन सचिव, लालमोहन पासवान को कोषाध्यक्ष, एजाज अंसारी को मीडिया प्रभारी तथा विकेंद्र कोरवा, सुरेश कोरवा, राजकिशोर रवि, संतोष यादव, चंद्रशेखर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि रंका प्रखंड कमेटी में दीपक सोनी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष, अलीम अंसारी को सचिव, मुन्ना सिंह, नारद सिंह खरवार को संगठन सचिव, रामबाबू ठाकुर को कोषाध्यक्ष, रिंकु अग्रवाल को मीडिया प्रभारी, मुख्तार अंसारी, अभिजीत गुप्ता, संतोष रवि, मुकेश तिवारी, दिलीप सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, रमकंडा प्रखंड कमेटी में इम्तियाज अंसारी को अध्यक्ष, सुरेंद्र राम को सचिव, नागेंद्र यादव को संगठन सचिव, राजनाथ यादव को कोषाध्यक्ष, मुनील कुमार पासवान को मीडिया प्रभारी, देवनाथ राम, रामचंद्र पांडेय, रामसेवक सिंह, सत्यनारायण सिंह खरवार व कलामुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष तथा चिनियां प्रखंड कमेटी रामवृक्ष सिंह खरवार को अध्यक्ष, बेलाल अंसारी को सचिव, नसरूल्लाह अंसारी, मंदीप यादव को संगठन सचिव, भरत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, अनूप कुमार कोरवा को मीडिया प्रभारी, शंभू पासवान, गोपाल यादव तथा संतोष प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अरविंद यादव, राजकिशोर यादव आदि लोग उपस्थित थे.

रेखा चौबे बनी महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा की विधायक प्रतिनिधि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/20-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Garhwa : झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है. गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रेखा चौबे को मंगलवार को अपने आवास पर मनोनयन पत्र सौंपा. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रेखा चौबे काफी कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेत्री हैं. इनके कुशल नेतृत्व में महिला एवं बच्चों को उनका अधिकार बेहतर तरीके से प्राप्त हो सकेगा. इसके लिए इन्हें इस विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है. मंत्री ने कहा कि वे संबंधित विभाग के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर विभाग के कार्य से आमजनों को लाभान्वित करेंगी. मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, चंदा देवी, दीपमाला, आराधना सिंह आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-6-students-of-mount-egmount-school-drowned-in-lotwa-dam-one-survived-four-bodies-recovered/">हजारीबाग

: माउंट एग्माउंट स्कूल के 6 छात्र लोटवा डैम में डूबे, पांच शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही